मोहब्बत सबको मिल जाए जरूरी तो नहीं,
वह भी हमें चाहें जरूरी तो नहीं.
एक बेखबर - बेपरवाह दुनिया बनायी थी हमने,
ये हसी दुनिया भूल जाए जरूरी तो नहीं.
उनके साथ का एक-एक पल हसी था मगर,
फिर वो पल मिल जाए जरूरी तो नहीं.
कुछ लोग बहुत याद आते हैं दिल को,
हम भी उनकी याद बन जाए जरूरी तो नहीं.
ऐ दुनिया के हमराही, मुबारक हो राहें तेरी,
"पाशा" भी हमराह हो ये जरूरी तो नहीं.